Showing posts with label सिनेमा. Show all posts
Showing posts with label सिनेमा. Show all posts

Wednesday, March 21, 2012

भारतीय सिनेमा

प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी "आलम आरा " इसका निर्माण 'इम्पिरिअल मुवीटोन' फिल्म कंपनी ने किया था .निर्देशन  निर्माता 'आर्देशिर इरानी 'ने स्वयं किया था . इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे  -
मास्टर विट्ठल ,जुबेदा ,जिल्लो ,जगदीश सेठी ,और श्री पृथ्वीराज कपूर ने इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई थी .
इससे भी पहले मामा वारेरकर लिखित "तुकाराम ' फिल्म बनी थी किन्तु इस फिल्म के नेगेटिव पिघलकर खराब हो गए थे .
(सत्य....शर्मा )

Tuesday, March 20, 2012

भारतीय सिनेमा

सर्व प्रथम  7  जुलाई 1896  को वाटसन होटल मुंबई  में एक रुपया के प्रवेश शुल्क  पर लुमियर ब्रदर्स  फिल्म का प्रदर्शन हुआ था जिसे शहर के प्रतिष्ठित  व्यक्तियों ने देखा ,
इस फिल्म के प्रदर्शन पर जब बहुत भीड़ उमड़ने लगी  तो नावल्टी  में चार आने शुल्क पर प्रदर्शन प्रारंभ हुआ 
तभी से चवन्नी क्लास दर्शक  वर्ग बना ,प्रारंभ  में इंग्लिश फिल्मे ही दीखाई जाती थी .
1913  में पहली हिंदी फिल्म राजा हरिश्चंद्र श्री घुंडी राज गोविन्द ( दादा साहेब फाल्के ) ने बनाई  थी .
1914  में दूसरी हिंदी फिल्म " भस्मासुर मोहिनी " बनी जो असफल रही .
 1917  में "सत्यवान सावित्री " बनाई जो सफल रही .
कुछ लोग पुंडलिक  को पहली कथा फिल्म मानते हैं जो महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत थे के जीवन  पर आधारित थी  इस फिल्म को आर सी  तोरने एवं एन ए चित्रे ने बनाया था . यह फिल्म 18  मई 1912  को प्रदर्शित हुई .